Raebareli News Today : 07 मई को हज यात्री कराएं टीकाकरण
By Aditi Singh
On
रायबरेली ! जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा ने बताया है कि हज 2024 पर जाने वाले जनपद रायबरेली के चयनित 88 हज यात्रियों को सूचित किया जाता है
कि चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण कार्यक्रम 07 मई 2024 को स्थान मदरसा जामिया उम्मुल मोमिनीन आयशा अल इस्लामियां लिल बनात बड़ा कुआं रायबरेली में पूर्वाह्न 10:00 बजे से नोडल अधिकारी जिला संक्रामक कक्ष कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली की देख रेख में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व अन्य कार्मिकों द्वारा किया जायेगा तथा जिला हज ट्रेनर द्वारा हज के अरकान सम्बन्धी प्रशिक्षण/जानकारी दी जायेगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने हज 2024 पर जाने वाले चयनित हज यात्रियों से कहा है कि उक्त स्थान पर ससमय उपस्थित होकर टीका लगवाने/प्रशिक्षण की जानकारी दी जायेगी।