Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी,

On

Bihar Board 2024 ! आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिहार इंटर बोर्ड रिजल्ट के बारे में हर एक बात की जानकारी देने वाले हैं। हम आपको बताएंगे कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट कैसे जारी किया जाएगा और इस रिजल्ट को देखने की प्रक्रिया क्या है एवं ऐसी ही अन्य बातों की विस्तार पूर्वक जानकारी बताएंगे।

Bihar Board 12th Result 2024
बिहार बोर्ड शनिवार वाले दिन दोपहर को 1:30 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट रिलीज करने वाला है। बता दें कि इस बात की पुष्टि बीएसईबी बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर की है। ऐसे में लाखों युवा जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे उन सब छात्रों का इंतजार बस अब कुछ घंटे का बचा है। उसके पश्चात फिर विद्यार्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम जांच पाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि नतीजा देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। उम्मीद है कि बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और बिहार के नई शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार दोनों इस बार इंटर के परिणाम को संयुक्त रूप से जारी कर सकते हैं।
बिहार इंटर रिज़ल्ट 2024 दोपहर 1:30 बजे होगा जारी

Read More JEE Mains Result 2024 Topper List : जेईई मेंस सत्र 2 परीक्षा परिणाम टॉपर लिस्ट जारी, 56 छात्रों ने हासिल किए

बिहार बोर्ड से जिन छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है उन्हें हम बता दें कि 23 मार्च 2024 को शनिवार के दिन उनका रिजल्ट 1:30 बजे जारी किया जाएगा। बता दें कि इस रिजल्ट को श्री आनंद किशोर जो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष हैं उनके द्वारा जारी किया जाएगा। यहां यह भी बता दें कि बीएसईबी इंटर की परीक्षा का परिणाम जब घोषित होगा तो उसमें सभी स्ट्रीम का रिजल्ट शामिल होगा जैसे आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स।

Read More PMKVY : कौशल विकास योजना 4.0 में आवेदन कैसे करें

जैसा कि हमने आपको बताया कि 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे बिहार इंटर का परिणाम का ऐलान कर दिया जाएगा। यहां आपको बता दें ! कि इस रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए से रिलीज किया जाएगा। जब बिहार बोर्ड के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर जी कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगें तो उस दौरान वह यह भी बताएंगे कि 12वीं की परीक्षा में किन विद्यार्थियों ने टॉप किया है। इसके अलावा यह जानकारी भी दी जाएगी कि 12वीं के एग्जाम में जो विद्यार्थी सफल हुए हैं उनका प्रतिशत कितना रहा एवं इसी तरह की और भी दूसरी डिटेल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शेयर की जाएंगी।

बिहार इंटर रिज़ल्ट 2024 का इंतजार है लाखों विद्यार्थियों को

बिहार बोर्ड एक बड़ा बोर्ड है ! जिसमें हर साल लाखों विद्यार्थी इंटर की परीक्षा में भाग लेते हैं। यहां आपको हम बता दें कि इस साल भी 1 फरवरी 2024 से लेकर 12 फरवरी तक के दौरान बिहार में इंटर की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। बता दें कि इस परीक्षा में तकरीबन 13 लाख से भी ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें लड़कियों की संख्या 6.26 लाख थी जबकि परीक्षा में 6.77 लाख लड़के सम्मिलित हुए थे। तो इस बात से ही आप अनुमान लगा सकते हैं

Read More स्नेहा सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया

23 मार्च 2024 को जब बिहार इंटर परिणाम घोषित हो जाएगा तो उसके बाद सभी विद्यार्थियों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। आप अपने रिजल्ट को फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर पाएंगे। लेकिन अपना परिणाम देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर और उसके साथ में रोल कोड की भी आवश्यकता पड़ेगी। यहां हम आपको बता दें कि यह रोल नंबर और जो रोल कोड है वह आपके एडमिट कार्ड पर आपको लिखा हुआ मिल जाएगा। तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नतीजा इन जरूरी चीजों के माध्यम से चेक कर पाएंगे।

Follow Aman Shanti News @ Google News

ताजा समाचार

सलमान खुर्शीद ने PM Modi की टिप्पणी ‘कांग्रेस राम मंदिर ढहा देगी’ पर आपत्ति जतायी
RBI ने दी जानकारी विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल, 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 644.15 अरब डॉलर पर पहुंचा
Bada News : पीओके भारत का है, भारत का रहेगा और हम पीओके को प्राप्त करके रहेंगे- गृहमंत्री अमित शाह
कुंडा में लगे ‘राजा भैया-अखिलेश यादव’ जिंदाबाद के नारे, फिर भी ज्यादा मजबूत है भाजपा! , पढ़िए विशेष रिपोर्ट
DTH ने डिस टीवी स्मार्टप्लस’ लॉन्च किया
Mata Vaishno Devi के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में दिया जाएगा पौधा
UP Ration Card Online Apply : यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन , कोटेदारों के चक्कर अब और नहीं,...