दर्दनाक हादसे में एक की मौत और एक घायल, 40 घंटे तक खाई में पड़ा रहा शव

On

भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर बाइक खाई में गिरने से हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में वाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल युवक और मृतक का शव 40 घंटे से भी अधिक समय तक खाई में पड़ा रहा।

भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर दर्दनाक हादसा
अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर बाइक खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हैरानी की बात ये है कि घायल युवक 40 घंटे से भी अधिक समय तक खाई में पड़ा रहा और एक युवक का शव भी 40 घंटे तक खाई में ही पड़ा रहा।

Read More डीएम द्वारा विकास भवन सभागार में स्थापित कन्ट्रोल रूम/मीडिया मानीटरिंग सेल आदि का निरीक्षण

गैरसैंण के लिए निकले थे युवक
मिली जानकारी के मुताबिक कबाड़ का काम करने वाले भोजपुर मुरादाबाद निवासी तीन युवक आली नबी (22) पुत्र मोहम्मद इस्लाम, कामिल(22) पुत्र खुर्शीद और आकिल(21) बाइक से गैरसैंण जा रहे थे। आली नबी और कामिल एक बाइक पर थे जबकि आकिल एक बाइक पर अकेले था। दोनों के बारे में को ई जानकारी ना मिलने पर उन्हें ढूंढा गया।

Read More आगरा का किला के बारे में जानकारी - Agra Fort

बताया जा रहा है कि आकिल तो गैरसैंण पहुंच गया था लेकिन उसके दोनों साथी देर रात तक भी गैरसैंण नहीं पहुंचे। जिसकी सूचना उसने दोनों के परिजनों को दी। इसके बाद इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बुधवार को दोनों की खोजबीन शुरू की लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।

Read More Uttrakhand ration card राशन कार्ड खोजें उत्तराखंड लिस्ट

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजने पर मिले दोनों
बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों के ना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर अदबोड़ा के आसपास ढूंढा गया। वहां से थोड़ी दूरी पर ही उनका बैग पड़ा हुआ मिला। खाई में नीचे उतरने पर दोनों युवक अचेतावस्था में पड़े मिले। दोनों को पीएचसी भतरौंजखान लाया गया जहां आली नबी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कामिल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Follow Aman Shanti News @ Google News

ताजा समाचार

सलमान खुर्शीद ने PM Modi की टिप्पणी ‘कांग्रेस राम मंदिर ढहा देगी’ पर आपत्ति जतायी
RBI ने दी जानकारी विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल, 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 644.15 अरब डॉलर पर पहुंचा
Bada News : पीओके भारत का है, भारत का रहेगा और हम पीओके को प्राप्त करके रहेंगे- गृहमंत्री अमित शाह
कुंडा में लगे ‘राजा भैया-अखिलेश यादव’ जिंदाबाद के नारे, फिर भी ज्यादा मजबूत है भाजपा! , पढ़िए विशेष रिपोर्ट
DTH ने डिस टीवी स्मार्टप्लस’ लॉन्च किया
Mata Vaishno Devi के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में दिया जाएगा पौधा
UP Ration Card Online Apply : यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन , कोटेदारों के चक्कर अब और नहीं,...